कैथल | हरियाणा में डबल इंजन की सरकार का कारनामा दिखाई देने लगा है. प्रदेश सरकार (Haryana Govt) द्वारा लगातार विकास की दिशा में कार्य किया जा रहे हैं. इसी बीच कैथलवासियों के लिए खुशखबरी है. यहां सड़कों पर 7,777 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी, जिससे शहर जगमगा उठेगा 15 अप्रैल को इसका टेंडर खोला जाएगा.
नगर परिषद की तरफ से पहले भी 7,777 लाइट लगाई जा चुकी है. अब नए टेंडर के तहत नई लाइट लगाई जाएगी. इस टेंडर को पूरा करने का काम लाइट एजेंसी द्वारा किया जाएगा.
इससे पहले भी लगाई जा चुकी है लाइट
इससे पहले शहर में 12000 लाइट लगाई जा चुकी है, जिनमें से 500 लाइट खराब है. इसके मरम्मत का कार्य चल रहा है. इस पूरे टेंडर को 2.30 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा. करीब 58 स्टेडियम लाइट लगाई जाएगी, जिससे शहर से अंधेरा दूर होगा. लोगों को रात के समय दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़ेगा.
चेयरपर्सन ने दी जानकारी
कैथल नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने इस टेंडर को लेकर बताया कि शहर में निर्धारित स्थानों पर लाइट लगाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा, जिसके लिए 2 करोड़ 30 लख रुपए खर्च किए जा चुके हैं. बहुत ही जल्द शहर वासियों की समस्या दूर होगी. साथ ही, चोर, उचक्के और बदमाशों का हौसला भी खत्म हो जाएगा. सड़के लाइट से चमक उठेंगीं.
