हरियाणा CET वन टाइम रजिस्ट्रेशन इसी महीने होगा शुरू, विज्ञापन को अंतिम रूप देने में जुटा आयोग

चंडीगढ़ | हरियाणा के लाखों युवा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) होने की प्रतीक्षा में है. परीक्षा को लेकर लगातार खबरें आ रही है, मगर अभी तक इसका आयोजन नहीं हो पाया है. हरियाणा में ग्रुप C और ग्रुप D की सरकारी नौकरियों के लिए सीईटी देना अनिवार्य है. जब से सीईटी लागू हुआ है, अभी तक ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए मात्र एक बार ही सीईटी हो पाया है.

Haryana CET HSSC CET

OTR विज्ञापन को दिया जा रहा फाइनल रूप

ऐसे में अब लाखों युवा सीईटी का इंतजार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा के अंदर घोषित कर चुके हैं कि सीईटी आगामी मई में होगा इसलिए सरकार और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) सीईटी कराने के लिए, काफी एक्टिव होकर काम में जुटे हुए हैं. इसके लिए सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है इसलिए सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए जारी होने वाले विज्ञापन को फाइनल रूप दिया जा रहा है.

जल्द जारी हो सकता है विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुललर की देखरेख में इस आयोजन को आगे बढ़ाया जा रहा है. जैसे ही विज्ञापन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा, वैसे ही अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले हफ्ते में यह विज्ञापन जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है. अभी तक सरकार के स्तर पर सीईटी आयोजन के लिए जो मसौदा तैयार किया गया है. उसके मुताबिक, आने वाली 2 मई से वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुलने की संभावना है.

फीस जमा करने के लिए मिलेंगे 3 दिन

उससे पहले पोर्टल को तैयार किया जा रहा है, ताकि युवाओं को रजिस्ट्रेशन करते समय कोई परेशानी नहीं आए. मई के तीसरे हफ्ते यानी 20 मई के आसपास यह वन टाइम रजिस्ट्रेशन होने की उम्मीद है और जैसा पहले हुआ था. उसके अनुसार, 3 दिन फीस जमा कराने के लिए मिलते हैं तो मई के तीसरे हफ्ते तक फीस जमा होने की संभावना है.

सीईटी परीक्षा की तिथि के बारे में अलग से घोषणा की जाएगी. पहले की तरह फिलहाल तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन ही होगा. मई के तीसरे सप्ताह तक रजिस्ट्रेशन ही होगा इसलिए मई महीने में सीईटी आयोजित करवाना कठिन दिख रहा है.

यह भी पढ़े -  Health Department Haryana Jobs: नारनौल में निकली भर्ती, जानें योग्यता व सैलेरी

एजेंसी पर भी होना है फाइनल फैसला

वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए जो विज्ञापन जारी किया जाएगा, उसमें बताया जाएगा कि ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए सीईटी का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग या कोई अन्य एजेंसी करेंगी. फाइनल फैसला अभी होना है कि कौनसी एजेंसी सीईटी कराएगी. ग्रुप सी पदों के सीईटी के लिए परीक्षा का स्तर सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन (10 जमा 2) लेवल और ग्रुप डी पदों के लिए सेकेंडरी एजुकेशन (मैट्रिक लेवल) होगा.

पिछली बार उम्मीदवारों ने की थी गलतियां

सीईटी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तक नहीं रखेंगे, लेकिन वर्ष 2025 में उसे प्राप्त करने के लिए परीक्षा में बैठेंगे, वे भी सीईटी दे सकते हैं. स्किल या लिखित परीक्षा के लिए उन पर तभी विचार किय जाएगा, यदि विज्ञापित पदों के लिए न्यूनतम योग्यता या अनुभव उनके पास होगा. पिछली बार सीईटी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन में कई उम्मीदवारों ने गलतियां की हुई थी.

स्वयं करें अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन

गलतियां आयोग के सामने तब आई थी जब दस्तावेज वेरिफिकेशन की गई थी. किसी की कैटेगरी गलत भरी हुई थी, तो किसी ने सर्टिफिकेट अपलोड नहीं किया हुआ था और किसी ने गलत अपलोड किया हुआ था. ऐसे में  इस बार उम्मीदवारों को स्वयं वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना चाहिए ताकि कोई गलती नहीं हो और आगे जाकर कोई भी समस्या ना आए. आयोग की तरफ से भी पूरी तैयारी की जा रही है कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन के समय किसी भी उम्मीदवार को समस्या ना आए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.