राधा स्वामी भक्तों के लिए खुशखबरी, डेरा ब्यास सत्संग के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

नई दिल्ली | डेरा ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने डेरा ब्यास में आयोजित हो रहे सत्संग कार्यक्रम को देखते हुए स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है. रेलवे मंडल फिरोजपुर ने राधा स्वामी सत्संग के भक्तों के सफर को आसान बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है.

Train Railways

सत्संग के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेल डिवीजन फिरोजपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि राधा स्वामी सत्संग में आने वाले भक्तों की सुविधा का ख्याल रखते हुए हजरत निजामुद्दीन- ब्यास- हजरत निजामुद्दीन मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन नंबर 04451, हजरत निजामुद्दीन से 1 और 15 मई को शाम 19:40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 04:05 बजे ब्यास पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  नौकरी ज्वाइन करने के 10 मिनट बाद कैंडिडेट ने ठुकराया ऑफर, बॉस ने दी ऐसी जिम्मेदारी कि बन गया HR हेड

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04452, ब्यास से 4 और 18 मई को रात 20:35 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 4 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. बीच रास्ते यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर स्टेशन पर ठहराव करेगी.

सहारनपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

एक और स्पेशल ट्रेन सहारनपुर- ब्यास- सहारनपुर मेल एक्सप्रेस ट्रेन को राधा स्वामी सत्संग जाने वालों भक्तों के लिए हरी झंडी दिखाई गई है. ट्रेन नंबर 04535, सहारनपुर से ब्यास के लिए 2, 9 और 16 मई को रात 20:50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 02:15 बजे ब्यास पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.