हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 31 मई तक बंद रहेंगे आंगनवाड़ी और क्रेच केंद्र

चंडीगढ़ । कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखकर आज एक अहम फैसला हरियाणा सरकार के द्वारा लिया गया है. इस फैसले के तहत सभी आंगनवाड़ी,क्रेच केंद्रों को 31 मई तक बंद कर दिया गया है.

aangwadi

हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चेयरमैन/मुख्य सचिव हरियाणा के द्वारा यह नए आदेश आज जारी कर दिए गए हैं. साथ ही साथ सभी सरकारी गैर सरकारी कॉलेज, कोचिंग संस्थान आईटीआई लाइब्रेरी तथा प्रशिक्षण संस्थानों को भी 31 मई तक बंद कर दिया गया है.

हरियाणा सरकार द्वारा इससे संबंधित एक नोटिस भी जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए ऐसा कदम उठाया जाना जरूरी है. अतः सभी कोचिंग इंस्टीट्यूट, आईटीआई,लाइब्रेरी, आंगनबाड़ी केंद्रों  तथा क्रेच केंद्रों को 31 मई 2021 तक बंद किया जाता है.

यह भी पढ़े -  देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के मंच पर दिखेगा BJP का नया सियासी समीकरण, कांग्रेस छोड़ने वालों को मिला सम्मान

aanganwadi notice

स्कूल और कॉलेज पहले से ही है बंद

इससे पहले हरियाणा राज्य ने एहतियात के तौर पर स्कूलों और कॉलेजों को पहले से ही बंद कर रखा है. स्कूल और कॉलेज की वार्षिक परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं या फिर स्थगित कर दी गई हैं. ऐसा दिनों दिन बढ़ते जा रहे कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों के कारण किया गया था.