ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस साल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में इसे विशेष महत्व प्राप्त है. इस दिन गुरु और चंद्रमा की युति होने जा रही है, इस वजह से गजकेसरी राजयोग का भी निर्माण होगा. इस दौरान कुछ राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है, आकस्मिक धन लाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
अक्षय तृतीया से शुरू होगा अच्छा समय
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग काफी अच्छा रहेगा. यह राजयोग आपकी राशि से प्रथम स्थान पर बनने जा रहा है, ऐसे में आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलने वाली है. इस अवधि में आपकी बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी रहेगी. व्यापारी भी अपने व्यापार का विस्तार कर सकते है, इसके लिए भी समय काफी बेहतरीन रहेगा. शादीशुदा लोगों के लिए समय काफी अच्छा है.
कन्या राशि: गजकेसरी राजयोग के बनने से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है. ऐसे में आपको भाग्य का साथ मिलेगा. साथ ही, रुके हुए सभी काम भी बनते हुए दिखाई दे रहे है. इस अवधि में आपको कई शानदार अवसर मिलने वाले हैं, धन संपत्ति और निवेश में आपको लाभ मिलने वाला है.
सिंह राशि: गजकेसरी राजयोग का बनना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है, इस दौरान आपके व्यापार और काम की तारीफ मिलने वाली है. साथ ही, बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिल सकती है. अगर आप व्यापारी है, तो धन लाभ के योग बन रहे हैं. व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है कार्यों में सफलता के भी योग दिखाई दे रहे हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
