पहली बार 100 रुपए से नीचे पहुंची कंपनी के शेयर्स की कीमत, इस साल 90 फीसदी टूटा शेयर

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा कि आपको पता है कि शेयर बाजार में इन दिनों गिरावट का दौर जारी है. इसी दौरान आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनके शेयर की कीमतों में आज 5% का लोअर सर्किट लगा है.

Share Market 1

हम जेनसोल इंजीनियरिंग के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज भी इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में गिरावट जारी रही. कंपनी में चल रहे संकट के बीच लगातार 11वें दिन 5% का लोअर सर्किट लगा.

गिरावट का दौर जारी

गुरुवार को कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 5% का लोअर सर्किट लगा. इसके बाद, कीमत 95.80 रुपए के 52 हफ्तों के लो प्राइस पर चली गई, पहली बार ऐसा हुआ है, जब कंपनी के शेयर्स की कीमत 100 रुपये के नीचे आ गई है. इस साल अब तक शेयर की कीमतों में 90% तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. सेबी की तरफ से भी पिछले सप्ताह मंगलवार को अपने अंतिम आदेश के माध्यम से दो भाइयों अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी को अगले नोटिस तक प्रतिभूति बाजारों तक पहुंचने से रोक दिया गया था.

यह भी पढ़े -  ग्राहक हुए खुश, अचानक कम हुए सोने और चांदी के दाम; यहां देखें आज के नए रेट

कम हो रही इस कंपनी के शेयर्स की कीमतें

अगर आप भी मौजूदा समय में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा रुकने की आवश्यकता है. शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई प्राइस 1125 रुपए से तकरीबन 91% से ज्यादा की गिरावट कर चुके हैं. जून 2024 में सेबी को इस कंपनी के शेयर की कीमत में हेरफेर और फंड के डायवर्सन से संबंधित शिकायतें भी मिली थी. उसके बाद, जांच शुरू कर दी गई थी.

सेबी ने जैन सोल इंजीनियरिंग को 1:10 के अनुपात में अपने नियोजित स्टॉक विभाजन को रोकने के निर्देश भी जारी किए थे. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारी से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.