कोरोना के कारण रेलवे ने रद्द की ये गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट

अंबाला । कोरोना के केसेस लगातार बढ़ते जा रहे है जिसको देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई रेलगाड़ियों को रद्द किया है. सूत्रों से पता चला है कि उत्तर रेलवे ने कई बड़ी गाड़ियों को रदद करने के निर्देश दिए हैं. रद्द की गई गाड़ियों में अंबाला रेल मंडल में 6 गाड़ियों को रद्द किया गया है जिसमें शताब्दी एक्सप्रेस प्रमुख है.

RAIL TRAIN

यह गाड़ियां की गई रदद

गाड़ी संख्या 02013 न्यू दिल्ली अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस 1 मई से रद्द कर दी गई. गाड़ी संख्या 02014 अमृतसर न्यू दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 2 मई से नहीं चलेगी. गाड़ी संख्या 02046 चंडीगढ़ नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 1 मई से रद्द की गई. गाड़ी संख्या 02045 नई दिल्ली चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस एक मई से रद्द की गई. गाड़ी संख्या 04527 कालका शिमला को भी 1 मई से रद्द किया गया.  रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेने अगले आदेशों तक रद्द ही रहेगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.