नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी गोल्ड की कीमतों में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. अबकी बार अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है. इससे पहले ही सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आज सोने की कीमतों में 1,671 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
सोने की कीमतों में आई कमी
जैसा की आपको पता है कि पिछले कुछ दिनों से गोल्ड की कीमत लगातार नया रिकॉर्ड बना रही थी, परन्तु अब गोल्ड की कीमतों में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है. गोल्ड की कीमतों में 1671 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई. 24 कैरेट गोल्ड 211 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया. इसके बाद, कीमतें 95,420 रुपए प्रति 10 ग्राम से ओपन हुई. इसके विपरीत, चांदी की बात की जाए, तो कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 96 हजार 13 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
सर्राफा बाजार के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गए हैं. बता दें कि इनमें किसी प्रकार का कोई भी जीएसटी ऐड नहीं किया गया है. ऐसे में हो सकता है कि आपके शहर में सोने और चांदी की कीमतों में हजार 2,000 का अंतर देखने को मिल जाए. 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो कीमतों में 193 रुपए की कमी दर्ज की गई. इसके बाद, कीमते 87,405 रुपए के आसपास व्यापार कर रही है.
निवेशकों के लिए जरूरी खबर
18 ग्राम गोल्ड की कीमतों में भी 158 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. अधिकतर लोगों को गोल्ड में निवेश करना काफी पसंद होता है, गोल्ड भी अपने निवेशको को बिल्कुल निराश नहीं करता. अब तक इस साल गोल्ड ने अपने निवेशको को 31% तक का रिटर्न दिया है. अर्थात गोल्ड की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. हो सकता है कि आने वाले दिनों में कीमतें और भी रिकॉर्ड बना ले. ऐसे में अगर आप भी गोल्ड में निवेश करके रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आपके पास शानदार मौका है.
