भिवानी, HBSE 10th- 12th Result | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया था. 29 मार्च तक चली इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 1,434 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे. इनमें प्रदेश के 5,22,529 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी.

इनमें से 10वीं के 2,93,746 और 12वीं के 2,23,713 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. परीक्षा होने के बाद विद्यार्थी अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इन विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है.
बोर्ड द्वारा परीक्षा खत्म होने के 45 दिन के अंदर रिजल्ट घोषित किया जाएगा. बोर्ड द्वारा 15 मई के आसपास 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा. शिक्षा बोर्ड द्वारा इसकी जोर- शोर से तैयारियां की जा रही हैं. जो विद्यार्थी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी. समय रहते परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा- डॉक्टर पवन कुमार शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- जो विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम चेक करना चाहते हैं उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर विज़िट करना होगा.
- यहां आपको 10वीं/12वीं परीक्षा लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें.
- उसके बाद, आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई दे जाएगा.
- इसे डाउनलोड करके अपने पास सहेज कर रख लें.