ज्योतिष | अक्षय तृतीया के पर्व को वैदिक पंचांग के अनुसार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. अबकी बार अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) 30 अप्रैल को है. इस दिन कई प्रकार के दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं. गजकेसरी योग के साथ- साथ मालव्य राजयोग का भी निर्माण हो रहा है. चंद्रमा और गुरु की युति होने की वजह से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है.
शुक्र ग्रह के उच्च राशि में संचरण से मालव्य राजयोग का निर्माण होता है. इन दोनों राजयोग की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उन्हीं 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.
इन राशियों का अच्छा समय
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा. गजकेसरी और मालव्य राजयोग बनने से उनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. इस समय आपको सुख सुविधाओं का भी विशेष लाभ मिलने वाला है. प्रॉपर्टी में निवेश करने के योग बन रहे हैं, पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं. माता के साथ आपके रिश्ते मजबूत रहेंगे, व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं.
मिथुन राशि: गजकेसरी राजयोग और मालव्य योग की वजह से इस राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है. जल्द ही, आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है. काम- कारोबार भी दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करने वाला है. जीवन में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, इस समय आप धन की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे. नौकरी पैशा लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना काफी अच्छा रहेगा. यह आपके लग्न भाव में बनने जा रहा है, ऐसे में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है, अचानक ही आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है. सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है, अब आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होने वाली है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
