जुलाई में बुध और शनि करेंगे अपनी चाल में बदलाव, इन 3 राशियों की लगेंगी लॉटरी; भाग्य का मिलेगा साथ

ज्योतिष | सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. इसका प्रभाव मानव जीवन के साथ- साथ देश दुनिया पर भी दिखाई देता है. जुलाई महीने के लास्ट में कर्म फल दाता के नाम से जाने जाने वाले शनि देव और व्यापार के दाता बुध अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं.

Jyotish

शनि देव और बुध के चाल में बदलाव से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाएगी. आज हम आपको उन्ही 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्हें करियर और कारोबार में विशेष लाभ मिलने वाला है.

जुलाई महीने से शुरू होगा अच्छा समय

मकर राशि: शनि देव आपकी राशि के तीसरे भाव में रहेंगे. वहीं, बुध ग्रह आपकी राशि के सप्तम भाव में वक्री होने जा रहे हैं. ऐसे में आपको आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है, शनि देव का वक्री होना करियर के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा. आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी, शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों पर शनि देव मेहरबान रहने वाले हैं, शनि देव आपकी गोचर कुंडली से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे है. ऐसे में नौकरी व कारोबार के लिहाज से इन राशि के जातकों का समय काफी अच्छा रहेगा. बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिल सकती है, इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. साथ ही, विदेश से भी आपको लाभ मिलने वाला है.

कर्क राशि: शनि और बुध देव का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा. शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं, ऐसे में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है. काम- कारोबार के संबंध में भी आप यात्राओं पर जा सकते हैं. जल्द ही, आपको धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.