HKRN के जरिए युवाओं को मिल रहा विदेश में नौकरी करने का मौका, भर्ती के लिए शर्तें की गई निर्धारित

चंडीगढ़ | हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार से संबंधित एक बड़ी खबर है. बता दें कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत युवाओं को विदेश में नौकरी करने का मौका दिया जा रहा है. एचकेआरएन के तहत, हरियाणा सरकार ने 100 पदों पर भर्तियां निकाली है.

Job Student School College

विदेश में नौकरी का मौका

HKRN के जरिये हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं का विदेश में नौकरी पाने का सपना साकार कर रही है. बता दें कि हरियाणा कौशल रोज़गार निगम की तरफ से UAE में हेवी ड्यूटी ऑपरेटर (ट्रेलर ड्राइवर) की 100 वैकेंसी निकाली गयी हैं. जो भी युवा इस भर्ती के लिए इच्छुक है वह 13 मई 2025 तक hkrnl.itiharyana.gov.in/ VacantJobs पर आवेदन कर सकते हैं.

नियम- शर्तें निर्धारित

इस भर्ती के लिए सरकार की तरफ से कुछ नियम व शर्तें भी निर्धारित की गई है. इन नियमों के अनुसार, अभ्यर्थियों को टेलर के कार्य में कम- से- कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए. आवेदकों की आयु 24 से 41 वर्ष तक होनी चाहिए. आवेदक के पास स्वास्थ्य जांच से लेकर इंडियन ट्रांसपोर्ट हेवी ड्राईविंग लाइसेंस भी होना चाहिए.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

इंटरव्यू के होगी नौकरी

आवेदन करने वाले युवा को इतनी अंग्रेजी आनी चाहिए कि वह लिख और समझ सकें. साक्षात्कार के जरिये युवाओं को नाैकरी का माैका मिलेगा. 22 और 23 मई को ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा. सरकार ने भर्ती को लेकर एजेंसी भी निर्धारित कर ली है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.