हरियाणा CET ग्रुप डी उम्मीदवारों के लिए आयोग ने जारी किया नया नोटिस, यहां जानिए पूरी अपडेट

चंडीगढ़ | सरकार की तरफ से हरियाणा ग्रुप डी के 4,246 पदों को भरने के लिए मंजूरी दी जा चुकी है. इन पदों को हरियाणा CET स्कोर के आधार पर भरा जाएगा. सरकार ने आयोग को ग्रुप डी के 4,246 पदों की लिस्ट भेजी है. कमीशन से इन पदों के चयन के लिए योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट मांगी गयी है. इसी बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से वंचित वर्ग के अभ्यर्थियों को एक बड़ी राहत प्रदान की गई है.

Haryana CET HSSC CET

HSSC ने जारी किया नोटिस

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी जानकारी साझा की है. इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एक नोटिस भी जारी किया गया है. आयोग ने ग्रुप डी भर्ती में गैर- चयनित वंचित अनुसूचित जाति और अन्य अनुसूचित जाति श्रेणी के अभ्यर्थियों को अपने नए सर्टिफिकेट अपलोड करने के लिए कहा है.

13 से 16 मई तक अपलोड कर सकेंगे सर्टिफिकेट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इन वर्गो को नए प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए पोर्टल आज से खोल दिया है. इस वर्ग से संबंधित उम्मीदवार अपना नया प्रमाण पत्र 13 मई यानी आज से लेकर 16 मई तक अपलोड कर पाएंगे. इस बारे में आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है.

यह भी पढ़े -  HSSC CET Group D, आवेदन प्रक्रिया तेज; हजारों अभ्यर्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

अपनी इस पोस्ट में HSSC अध्यक्ष ने कहा है कि ग्रुप डी भर्ती में गैर- चयनित DSC (वंचित अनुसूचित जाति) और OSC (अन्य अनुसूचित जाति) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए नए प्रमाण पत्र अपलोड करने हेतु पोर्टल खोला जाएगा. अतः संबंधित उम्मीदवार अपना नया प्रमाण पत्र 13 मई 2025 से लेकर 16 मई 2025 तक अपलोड करें. उम्मीदवार groupdsc.hryssc.com लिंक की सहायता से अपने सर्टिफिकेट अपलोड कर पाएंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.