गुरुग्राम की 250 कालोनियों को मिलेगी राहत, पानी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी आई सामने

गुरुग्राम | साईबर सिटी गुरुग्राम के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, चंदू बुढेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की चौथी यूनिट का ट्रायल रन शुरू हो गया है. इसमें स्थापित पंपिंग मशीनों की जांच चल रही है. इसके बाद पाइपलाइन की सफाई कर 16 मई से इस यूनिट से जलापूर्ति शुरू होने की संभावना जताई गई है.

Unauthorised Colonies

250 कालोनियों को मिलेगा सीधा फायदा

100 मिलियन लीटर प्रतिदिन (MLD) क्षमता वाली इस यूनिट को 76 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है. इसी सोमवार को एनसीआर नहर से आने वाले पानी का ट्रायल किया गया था. इस नई यूनिट के चालू होने से पुराने गुरुग्राम की लगभग 250 कॉलोनियों के अलावा सेक्टर-21, 22, 23, पालम विहार और सेक्टर-81 से 95 तक की कॉलोनियों व सोसायटियां की जनता को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा. गर्मियों के सीजन में होने वाली पानी की किल्लत से छुटकारा मिलेगा.

सेक्टर-16 स्थित बूस्टिंग स्टेशन के माध्यम से DLF Phase-1 से Phase-5 और सुशांत लोक जैसे इलाकों में भी भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. हालांकि सेक्टर-55 से लेकर सेक्टर-80 तक के इलाकों को अभी भी पूरी मात्रा में पानी के लिए इंतजार करना होगा. इन इलाकों के लिए सेक्टर- 72 का बूस्टिंग स्टेशन जरूरी है लेकिन द्वारका एक्सप्रेस-वे पर करीब 600 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा होने के चलते वहां तक पानी नहीं पहुंच सकेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में 108 करोड़ रुपये से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, बनेंगी नई सर्विस रोड और फुटपाथ

गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि चौथी यूनिट का ट्रायल प्रकिया में है. यदि सबकुछ उम्मीद के मुताबिक रहा तो 16 या 17 मई से इस यूनिट से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी. जैसे ही सेक्टर-72 का बूस्टिंग स्टेशन वर्किंग मोड में आता है तो सेक्टर-55 से 80 तक के इलाकों में भी पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.