एक्शन मोड़ में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, राजधानी के विकास के लिए जनता से किया ये वादा

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में जब से नई सरकार का गठन हुआ है तब से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक्टिव मोड में नजर आ रही है. इससे पहले 10 साल तक अरविंद केजरीवाल राजधानी के मुखिया के रूप में काम करते रहे. उनकी पार्टी ने राजधानी में व्यापक बदलाव लाने का वादा किया था, लेकिन फिर भी जनता ने अबकी बार सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया और दिल्ली की बागडोर भारतीय जनता पार्टी को सौंप दी.

Rekha Gupta

मंदिर समारोह में जनता से किया वादा

अब विकास की बागडौर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के हाथ में है और वह निरंतर राजधानी को नंबर वन स्टेट बनाने की दिशा में अग्रसर है. दिल्ली सरकार जनता की सरकार है और जनता के साथ मिलकर काम करेगी. मयूर विहार फेज-1 में उत्तर गुरुवायुरप्पन मंदिर के 36वें वार्षिक समारोह में भाग लेने के दौरान उन्होंने कहा कि मैं जनता को भरोसा दिलाती हूँ कि सरकार हमेशा उनके कल्याण के लिए काम करेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की सड़कों पर सुगम होगी आवाजाही, 4 नए फ्लाईओवर से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम

हम आपस में कंधे से कंधा और कदम से कदम मिलाकर राजधानी की उन्नति तय करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ईश्वर से वादा किया है कि वह राजधानी को विकसित बनाने की जिम्मेदारी पूरी करेगी.

दुर्घटनाओं से बचाव के लिए बनेंगे ओवरब्रिज

इससे पहले उन्होंने पीडब्ल्यूडी की तरफ से राजधानी में 21 फुट ओवर ब्रिज बनाने की बात सामने रखी थी. यह उन जगहों पर बनाए जाएंगे जहां दुर्घटना होने की ज्यादा संभावना रहती है. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की थी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा 21 जगह की लिस्ट सौंपी गई थी, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग भी सक्रिय हो गया था. इस काम के लिए लैंड सर्वे का काम शुरू कर दिया गया था, ताकि जल्द से जल्द इस योजना को फलीभूत किया जा सके.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts