सोने और चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, इतने रुपये सस्ता हुआ Gold

नई दिल्ली, Gold Price | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बारे में जानकारी देने वाले हैं. पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. अगर आप भी हाल ही में गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है.

gold price news

सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर

24 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो उसमें मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद, कीमत 93619 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज की गई है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्राफा बाजार के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए जाते हैं, इसमें किसी प्रकार का कोई भी जीएसटी शामिल नहीं किया जाता. ऐसे में हो सकता है कि आपके शहर में गोल्ड की कीमतों में हजार से 2000 तक का अंतर देखने को मिल जाए.

दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार गोल्ड की कीमतों में कमी दर्ज की जा रही है. 6 मई को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 99 हजार के आसपास थी. चांदी की कीमतें भी 96 हजार के आसपास थी, परंतु अब सोने की कीमत में 3,874 रुपए तक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है. वहीं, चांदी भी 833 रुपये सस्ती हुई है.

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह 85 से 86 हजार रुपये के बीच बनी हुई है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है. हो सकता है कि आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और भी बंपर उछाल देखने को मिल सकता है. इस साल चांदी की तुलना में सोने की कीमतों में ज्यादा वृद्धि दर्ज की जा सकती है, इस प्रकार की कई खबरें भी सामने आ रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.