नई दिल्ली | यदि आप हवाई जहाज में सफर का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस में लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए प्लस सेल की घोषणा की है. जिसके तहत, किराया बहुत ही कम लगेगा यानी देश के किसी भी एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए केवल 1250 रुपए खर्च करने होंगे. वहीं, विदेश जाने के लिए आप कुछ 1631 रुपए की किराया देना होगा.
यह सेल 25 मई 2025 तक ही सीमित है. जिसकी जानकारी वेबसाइट की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर दी गई. इसलिए जल्द-से-जल्द इस ऑफर का लाभ उठाएं.
मिलेगा यह ऑप्शन
वेबसाइट के अनुसार, घरेलू रूप पर एक्सप्रेस लाइट हवाई सफर का किराया 1250 रुपए से शुरू हो रहा है. इस कैटेगरी में बिना चेक इन बाग वाला फ्लाइट टिकट का ऑप्शन मिलेगा, जबकि एक्सप्रेस वैल्यू किराया शुरू हो रहा है. आप इसकी बुकिंग एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट, मोबाइल एप या फिर अन्य बुकिंग प्लेटफार्म पर जाकर कर सकते हैं.
मिल रहे फायदे
लॉयल्टी मेंबर्स के लिए वेबसाइट पर कुछ शानदार ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिसमें छात्र, वरिष्ठ नागरिक, डॉक्टर, नर्स, सेना के जवान और उनके परिवार के सदस्य के लिए बहुत सारी छूट और फायदे मिल रहे हैं.
