आठवें वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में होगा बंपर इजाफा

बिजनेस डेस्क | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में केंद्रीय कैबिनेट (Central Cabinet) की तरफ से हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया गया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि 8वे वेतन आयोग का गठन किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन पेंशन और भत्तो को संशोधित करना है.

Rupees Money Paisa

8वें वेतन आयोग से जुड़ी बड़ी खबर

बजट 2025 से कुछ दिन पहले ही इसको लेकर ऐलान भी कर दिया गया था. अभी सरकार की तरफ से वृद्धि को लेकर कोई भी आधिकारिक प्रतिशत नहीं बताया गया है, परंतु खबर सामने आ रही है कि फिटमेंट फैक्टर के आधार पर न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए से बढ़कर 51,480 रुपए तक हो सकती है. अगर आपको नहीं पता की फिटमेंट फैक्टर क्या होता है, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसके आधार पर वेतन और पेंशन की गणना की जाती है.

इस प्रकार मिलेगा लाभ

महंगाई, सरकार की आर्थिक स्थिति और कर्मचारियों की ज़रूरतें जैसे कारक इसमें शामिल होते हैं. आठवें वेतन आयोग के लागू होने से कर्मचारी भी काफी खुश दिखाई दे रहे है. अब जल्द ही उनकी सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलने वाला है, इसके लिए उन्हें थोड़ा ही इंतजार करना होगा. हर 10 साल में नया वेतन आयोग गठित कर दिया जाता है. सातवां वेतन आयोग साल 2016 में लागू किया गया था, अब जल्द ही आठवां वेतन आयोग भी लागू होने को तैयार है. 1946 से लेकर अब तक सात वेतन आयोग बन चुके हैं. खबरें सामने आ रही है कि आठवे वेतन आयोग के लागू होने से आम आदमी की जेब पर भी प्रभाव दिखाई देने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.