ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट की बलि चढ़ेंगे 1300 हरे- भरे पेड़, GMDA को मिली काटने की मंजूरी

गुरुग्राम | ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है. यहां कॉरिडोर निर्माण में बाधा बन रहे 1 हजार से ज्यादा पेड़ों को काटा जाएगा. इस संबंध में वन विभाग ने गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) को मंजूरी प्रदान कर दी है. जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह ही वन विभाग से 1300 पेड़ों को काटने की मंजूरी मिल चुकी है.

Metro

लगाए जाएंगे 10 गुना ज्यादा पेड़

उन्होंने बताया कि इन पेड़ों को काटने के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) के साथ मिलकर काम किया जाएगा. पेड़ काटने के बाद इसकी भरपाई करने के निर्देश दिये गए हैं. इसके लिए GMRL द्वारा काटे गए पेड़ों की संख्या से 10 गुना ज्यादा पेड़ पूरे शहर में लगाएं जाएंगे.

इन जगहों पर लगेंगे नए पेड़

GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम में 5,452 करोड़ रुपए की लागत से मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है. इसके लिए पहले चरण में 1,800 पेड़ काटने की अनुमति मांगी गई थी. ऐसे में इस नुकसान की भरपाई के लिए GMRL द्वारा पूरे शहर के डेवलपिंग सेक्टरों में 17 हेक्टेयर जमीन पर 18 हजार पेड़ लगाए जाएंगे. GMRL की ओर से किए गए सर्वे में पता चला है कि पूरे रूट पर लगभग 5 हजार पेड़ ऐसे हैं जिन्हें काटना पड़ सकता है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी, अंबेडकर चौक पर बनेगा 38 करोड़ का फ्लाईओवर; खत्म होगा ट्रैफिक जाम

यह होगा मेट्रो का रूट

गुरुग्राम में साढ़े 28 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. यह मेट्रो लाइन हुड्डा सिटी सेंटर को पुराने गुरुग्राम के रास्ते साईबर हब से जोड़ेगी. इसके रूट में कुल 27 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. इस परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर- 9 तक मेट्रो लाइन का निर्माण किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.