29 मई को Gold की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी में आया उछाल; जानें आपके शहर का रेट

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल ही में गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. आज 29 मई गुरुवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी की कीमतों में इसके विपरीत काफी उछाल दर्ज किया गया है. आज की इस खबर में हम आपको 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले है.

gold

सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर

आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 542 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद, 10 ग्राम सोने की कीमत 94,939 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर को रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही है.

चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो उसमें 400 रुपये से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. इन दिनों 1 किग्रा चांदी की कीमत तकरीबन 1 लाख के आसपास बनी हुई है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप कर सकते हैं. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है.

यह भी पढ़े -  Ola Electric Mobility के शेयर में जोरदार वापसी, 21 से 41 रुपये; 90 फीसदी उछाल

22 कैरेट गोल्ड की कीमत

22 कैरेट गोल्ड की कीमत 88,000 से 90,000 के बीच बनी हुई है. पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. हर दिन सोने की कीमतों में थोड़ी वृद्धि होती है या फिर कीमतों में कमी देखने को मिल रही है. आपको हमेशा हॉलमार्क का गोल्ड ही खरीदना चाहिए, 24 कैरेट गोल्ड को सबसे शुद्ध माना जाता है. इसकी कीमत भी इसी वजह से ज्यादा होती है, परंतु ज्वेलरी के लिए इस गोल्ड का इस्तेमाल नहीं किया जाता. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.