शिमला जाने की कर रहे प्लानिंग, तो पहले पढ़ लें यह खबर; 14 दिन तक ठप्प रहेगा यह रूट

पंचकुला | हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला घूमने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. मिली जानकारी के अनुसार, विश्व धरोहर कालका- शिमला रेलखंड पर 30 मई यानि आज से 12 जून तक ट्रेन संचालन बंद रहेगा. उत्तर रेलवे ने बताया है कि पुल नंबर- 800 की मरम्मत कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है. यह पुल 2 साल पहले बादल फटने से आई बाढ़ की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया था. इस पुल को पिछले 2 साल से अस्थाई तौर पर मरम्मत करते हुए इस्तेमाल किया जा रहा था.

Kalka Shimla Toy Train Railways

बीच रास्ते तक संचालित होगी ट्रेनें

पिछले दिनों सीआरएस ने इस पुल का निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने मानसूनी सीजन से पहले इस पुल को स्थाई तौर पर दुरस्त करने के निर्देश दिए थे, ताकि ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो. इसके अलावा, 27- 28 जून को भी दो दिन का ब्लॉक लिया जाएगा. पुल मरम्मत कार्य की समयावधि के दौरान कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते के स्टेशनों तक संचालित किया जाएगा.

इस रेलखंड पर यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले कंफर्म टिकट धारकों को रेलवे की ओर से SMS भेजे जा रहे हैं, ताकि कालका पहुंचने पर उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़े -  ट्राइसिटी में कैब संकट; Ola, Uber और InDrive ड्राइवरों ने शुरू किया आंदोलन

कालका स्टेशन पर खुलेंगे अतिरिक्त काउंटर

टिकट रिफंड को लेकर भी कालका रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे. जटोग- समर हिल रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 92/3 पर स्थित पुल नंबर- 800 सबसे प्रमुख पुल है. साल 2023 में 14 अगस्त को बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से इस पुल का ज्यादातर हिस्सा बह गया था. उस दौरान इस पुल को अस्थाई तौर पर इस्तेमाल करने के लिए 2 प्लेट गर्डरों का उपयोग किया गया था ताकि ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.