नई दिल्ली, Today Gold Rate | अगर आप भी हाल ही में गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. कल की तुलना में आज भी सोने की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. आज की इस खबर में हम आपको 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
सोने की नई कीमत
पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने की कीमतों में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कल की तुलना में आज सोने की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए, तो वह 89,000 से 90,000 के बीच बनी हुई है. 10 दिन पहले तक गोल्ड की कीमतें तीन से 4 हजार रुपये तक कम थी, परंतु 10 दिनों के अंदर ही कीमतों में इतना अंतर आ गया है.
इस वजह से हो रहा उतार- चढ़ाव
सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग का काम होना भी माना जा रहा है. अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापारिक बातचीत तेज होने से निवेशको को अब सोने को सुरक्षित निवेश मानने की आवश्यकता कम ही महसूस हो रही है. इसी वजह से लगातार गोल्ड की कीमतों में उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है.
आज गोल्ड की कीमतों में 25 रुपए की ही वृद्धि दर्ज की गई. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करें, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. आपको हमेशा हॉलमार्क का ही गोल्ड परचेज करना चाहिए.
इस साल कीमतों में हुई इतनी वृद्धि
आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल ही ज्वेलरी के तौर पर किया जाता है. वैसे तो आपको मार्केट में 24, 23, 22, 20 ओर 18 कैरेट गोल्ड मिल जाएगा, परंतु अधिकतर कस्टमर 22 कैरेट गोल्ड ही खरीदते हैं. इस साल सोने की कीमतों में 19 हजार से 20 हजार रुपये तक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है.
इसके विपरीत, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो उसमें कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. 1 किग्रा चांदी की कीमत 1,00,000 रुपये के आसपास ही बनी हुई है.
