गुरुग्राम- सोहना हाइवे पर बेहतर होगा ट्रैफिक संचालन, इस चौक पर बनेगा नया FOB

गुरुग्राम | दिल्ली- NCR में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुग्राम- सोहना हाइवे (NH- 248A) पर स्थित सीडी चौक पर फुटओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण किया जाएगा. नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा इसके लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) जारी होते ही इसके निर्माण की तस्वीर साफ हो गई है. अगले महीने से इसपर काम शुरू कर दिया जाएगा.

Foot Over Bridge

बेहतर होगा ट्रैफिक संचालन

गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने जून 2024 में गुरुग्राम- सोहना हाइवे पर सीडी चौक और रहेजा मॉल के अलावा शीतला माता रोड और ओल्ड दिल्ली रोड पर FOB बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे. पिछले साल ही दिसंबर में करीब 16 करोड़ रुपए में इस टेंडर को एक निर्माण एजेंसी को आवंटित किया गया था.

सीडी चौक और रहेजा मॉल पर FOB का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले NHAI से NOC मांगी गई थी. डिजाइन की जांच करने के बाद NHAI ने सीडी चौक पर FOB निर्माण के लिए NOC जारी कर दी थी, लेकिन सेक्टर- 47 स्थित रहेजा मॉल के निर्माण को कई वजहों का हवाला देते हुए NOC जारी करने से इंकार कर दिया.

नए सिरे से ढूंढेंगे जमीन

चारों जगहों पर FOB निर्माण कार्य आवंटन के 18 महीने के भीतर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अभी तक जगह चिह्नित नहीं होने के चलते निर्धारित समयावधि में काम पूरा होता असंभव दिखाई दे रहा है. वहीं, जिला उपायुक्त अजय कुमार ने शनिवार को शीतला माता मंदिर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि शीतला माता रोड पर FOB निर्माण के लिए नए सिरे से जमीन की तलाश की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.