नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोने में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. आज सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़त देखने को मिली है. बता दें कि देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,900 रुपये और 99,300 रुपये तक पहुंच गई है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
22 कैरेट गोल्ड की कीमतें
गुरुवार 5 मई को सोने के कीमतों में कोई बड़ा बदलाव तो देखने को नहीं मिला है. कल की तुलना में आज कीमतों में बस 10 रुपये की ही बढ़त दर्ज की गई है. दिल्ली में अगर आप 22 कैरेट गोल्ड को परचेस करते हैं, तो आपको 91 हजार 60 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, 24 कैरेट गोल्ड के लिए आपको 99,330 रुपये खर्च करने होंगे.
पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने की कीमतें मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो आज चांदी की कीमतों में 100 रुपये की तेजी दर्ज की गई है.
इन वजहों से हो रहा बदलाव
1 किग्रा चांदी की कीमत 1 लाख 2100 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, परंतु ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसमें मजबूती ज्यादा होती है.
भारत में सोने की कीमतें कई बातों पर निर्भर करती है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के लगाए गए टैक्स और रुपए की कीमतों में होता बदलाव भी शामिल है. भारत में सोने को हमेशा ही त्योहार से जोड़कर देखा जाता है. यह केवल एक धातु नहीं है, बल्कि एक परंपरा है. शादी- विवाह के मौके पर सोने खरीदने का विशेष महत्व बताया गया है.
