गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में 12 जून से लगेगा आषाढ़ मेला, फटाफट चेक करें दर्शन का समय

गुरुग्राम | दिल्ली से सटे गुरुग्राम के ऐतिहासिक और श्रद्धा का केंद्र शीतला माता मंदिर (Sheetla Mata Mandir) से श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. हर साल की तरह इस बार भी मंदिर में 12 जून से 10 जुलाई तक आषाढ़ मेले का आयोजन होगा. बुधवार को श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के प्रशासक व जिला उपायुक्त अजय कुमार ने मेले की तैयारियों व व्यवस्था को लेकर लघु सचिवालय में एक बैठक बुलाई थी, जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन, बिजली व जलापूर्ति, नगर निगम तथा मंदिर प्रबंधन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे.

Sheetla Mata Mandir

मेले को लेकर हुई बैठक

जिला उपायुक्त अजय कुमार ने बैठक में आयोजित सभी विभागों के अधिकारियों को आषाढ़ मेले को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मेला परिसर क्षेत्र में सुचारू संचालन के लिए समयबद्ध कार्य योजनाएं तैयार कर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें.

उन्होंने फायर ब्रिगेड को मेला परिसर क्षेत्र में अग्निशमन वाहनों की तैनाती, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस सेवाएं तथा डाक्टरों की तैनाती और पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए. इसके साथ ही नगर निगम अधिकारियों को मेला स्थल पर साफ- सफाई, पीने का साफ पानी, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और कचरा निस्तारण पर प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

दर्शन समय और विशेष प्रावधान

मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा बैठक में जानकारी दी गई कि मेले के शुरूआती 15 दिनों में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन करने का समय सुबह 4 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित किया गया है. इस अवधि में रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़- भाड़ की संभावना को देखते हुए तथा मेला अवधि के आखिरी 15 दिनों के दौरान 24 घंटे मंदिर के कपाट खुले रहेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.