गुरुग्राम: IMT मानेसर जाने वालों को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

गुरुग्राम | साईबर सिटी गुरुग्राम में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दादी सत्ती चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण योजना की नए सिरे से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी. गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने इस संबंध में सलाहकार कंपनी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

Flyover Bridge 2

नए सिरे से तैयार होगी DPR

GMDA द्वारा पहले तैयार की गई DPR के मुताबिक, इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर 59 करोड़ रुपए खर्च आना था, लेकिन अब सलाहकार कंपनी की ओर से 83 करोड़ रुपए की DPR बनाई गई है. जो हरियाणा सरकार की प्रशासनिक मंजूरी से 24 करोड़ रुपए ज्यादा हैं. ऐसे में इस कंपनी को नए सिरे से DPR तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

द्वारका एक्सप्रेसवे से दादी सत्ती चौक होते हुए IMT मानेसर तक सड़क जाती है. द्वारका एक्सप्रेसवे पर 3- 3 लेन के अंडरपास हैं. ऐसे में वाहनों को दादी सत्ती चौक पर ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है. खासकर पीक आवर्स के दौरान तो हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं, जिससे इस चौक को पार करने में लगभग 15 मिनट का समय लग जाता है. लोगों को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए GMDA ने इस व्यस्ततम चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है. ये फ्लाईओवर 3- 3 लेन का बनाया जाएगा. इससे वाहन चालकों की आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी.

GMDA द्वारा दादी सत्ती चौक से लेकर IMT मानेसर तक नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है. 3- 3 लेन की मुख्य सड़क के अलावा दोनों ओर 2- 2 लेन की सर्विस रोड, फुटपाथ और साईकिल ट्रैक का निर्माण कार्य किया जाना है. इससे हजारों वाहन चालकों को आवागमन में आसानी हो जायेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.