नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोना और चांदी में इन्वेस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज गुरुवार 22 जून को सोने की कीमतों मे तकरीबन 1000 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है. जैसा की आपको पता है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. आज की इस खबर में हम आपको सोने की नई कीमतें और कीमतों में इतना उतार- चढ़ाव क्यों हो रहा है इस बारे में भी विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
एक बार फिर से बढी सोने की चमक
गुरुवार 12 जून को दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 98,500 रुपये के आसपास व्यापार कर रही है. वहीं, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो उसमें भी पिछले कुछ दिनों से काफी तेजी देखने को मिल रही थी. अब उसे पर ब्रेक लग गया है. कल की तुलना में आज चांदी की कीमतों में 200 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है.
तेजी से बढ़ रही चांदी की कीमत
1 किग्रा चांदी की कीमत 1 लाख 8900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है. सोने की कीमतों में तेजी की सबसे बड़ी वजह दुनिया भर में फैली आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चित को भी माना जा रहा है. अमेरिका में टैक्स को लेकर भी कई प्रकार की परेशानियां सामने आ रही है. देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,360 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 98,560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है.
इन वजहों से होता है कीमतों में बदलाव
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल दिवाली आते- आते चांदी की कीमत 1,20,000 रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है. भारत में कई वजह से सोने की कीमतों में बदलाव हो रहा है. इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहा उतार- चढ़ाव, रुपए की कीमत, सरकार द्वारा लगाई जाने वाला टैक्स आदि शामिल है. हमारे देश में सोना केवल धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है. शादी विवाह में हमेशा से ही गोल्ड खरीदने की विशेष परंपरा रही है, आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड को ही परचेस किया जाता है.
