दिल्ली वालों के लिए आ गई राहत भरी खबर, आज से करवट लेगा मौसम; इस दिन तक होगी बरसात

नई दिल्ली, Mausam News | राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप लगातार बना हुआ है. तापमान भले ही 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, लेकिन लोगों को 50 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हो रही है. दिन के साथ- साथ रातें भी उमस भरी और बेचैन करने वाली हो गई हैं. राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है.

Barish Mausam Rain Weather 1

दिल्ली में तापमान पहुंचा 46 डिग्री

दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. सुबह से ही सूरज की तीखी किरणें लोगों को बेहाल कर रही हैं. मौसम विभाग ने पहले 12 जून को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन बाद में उस चेतावनी को वापस ले लिया गया. अब विभाग ने दिल्ली- एनसीआर में हीट वेव और भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. यह स्थिति लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

13 जून की रात से बदलेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जेनामणि के अनुसार, 13 जून की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि 13 से 18 जून के बीच रुक- रुक कर हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. इस दौरान आंधी भी आ सकती है और तापमान गिरकर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts