हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग, जाने आज के भाव

चंडीगढ़ । 5 मई को हरियाणा में पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई है. 5 मई को डीजल की कीमत 81.20 प्रति लीटर हो गई है और पेट्रोल की कीमत 88.16 रुपए प्रति लीटर हो गई है. इसके साथ ही राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.31 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल 80.81 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

petrol pump

जाने अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

अब आप भी अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दामों को अपने मोबाइल से आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए बस आपको अपने मोबाइल फोन से एक एसएमएस करना होगा. इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार आपको अपने मोबाइल फोन से RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर इस नंबर 9224992249 पर भेजना होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बेहतर होगा शिक्षा का स्तर, 8 हजार करोड़ से मिलेगी यह सुविधाएं

फिर आपको मैसेज के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमतों की जानकारी भेज दी जाएगी. ध्यान दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है और यह कोड आपको आइओसीएल की वेबसाइट पर मिल जाएगा.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts