नई दिल्ली | समर वेकेशन में यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने समर स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. जोधपुर से गोरखपुर के बीच आवागमन करने वाली साप्ताहिक स्पेशल यह ट्रेन हरियाणा के कई शहरों से होकर गुजरेगी, जिसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा.
यह रहेगा शेड्यूल
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04829, जोधपुर- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 12 से 26 जून तक (3 ट्रिप) हर गुरुवार को दोपहर 4.15 बजे जोधपुर से रवाना होकर अगले दिन रात 08.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04830, गोरखपुर- जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार रात 11.25 बजे गोरखपुर से रवाना होकर रविवार सुबह 4 बजे जोधपुर पहुंचेगी.
हरियाणा में इन स्टेशनों पर ठहराव
डीआरएम अशोक त्रिपाठी ने बताया कि बीच रास्ते यह ट्रेन मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 10 द्वितीय श्रेणी शयनयान, 2 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड एसएलआर समेत कुल 20 डिब्बे होंगे.
