आज सूर्य ने किया मिथुन राशि में प्रवेश, जल्द एक साथ होगा ट्रिपल राजयोग का निर्माण

ज्योतिष | सूर्य को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा के नाम से जाना जाता है. सूर्य पिता- आत्मा के कारक ग्रह माने जाते हैं और वह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस राशि में प्रवेश करते ही सूर्य ट्रिपल राजयोग का निर्माण करेंगे. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले है.

Rashifal

मिथुन राशि में पहले से ही गुरु और बुध ग्रह विराजमान है. ऐसे में तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही, बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण हो रहा है. इन राजयोगो का निर्माण होने से सभी राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. इस दौरान 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. 15 जून को सुबह 6:52 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर गए और 16 जुलाई तक इसी अवस्था में विराजमान रहेंगे. ऐसे में गुरु आदित्य योग 16 जुलाई को बनाएंगे, 12 सालों के बाद यह योग बनने जा रहा है. मिथुन राशि में ही 22 जून को बुधादित्य योग का निर्माण होगा.

आज से शुरू हुआ अच्छा समय

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को करियर में अपार सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. जल्द ही, आपका मान सम्मान बढ़ेगा. शादी में चली आ रही परेशानी भी समाप्त हो जाएगी. आपका विवाह पक्का हो सकता है, शत्रु पर आप विजय हासिल कर लेंगे. इनकम के नए रास्ते खुलेंगे, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. समाज में भी आपका मान सम्मान बढ़ाने वाला है.

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए ट्रिपल राजयोग काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. इस राशि के नोवे भाव में गुरु- बुध और सूर्य की युति होने जा रही है, ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में काफी हद तक अनुकूल प्रभाव देखने को मिलने वाला है. पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. आप अपने लक्ष्यो को प्राप्त करने में सफलता हासिल करेंगे. आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी. साथ ही, आपके कार्यों में जितने भी रुकावट आ रही थी अब वह दूर हो जाएगी.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आत्मविश्वास में भी जबरदस्त इजाफा होगा, जीवन में चली आ रही सभी परेशानियांअब समाप्त हो जाएंगी. अब आपको नई नौकरी के शानदार अवसर मिलने वाले हैं, आप बखूबी अपना काम पूरा करने वाली है. सैलरी में इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं. प्रतियोगी या अन्य शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है. संतान की ओर से आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलेगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.