ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट की 5 बड़ी अड़चनें होगी दूर, GMRL ने इन विभागों को लिखा पत्र

गुरुग्राम | ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट को धरातल पर अमलीजामा पहनाने की तैयारियां शुरू हो गई है. इस संबंध में मेट्रो कॉरिडोर निर्माण कार्य के लिए हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक आ रही अड़चनों को दूर करने को लेकर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने गुरुवार मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से आग्रह किया गया है.

Metro

28.5 किलोमीटर लंबी बिछेगी लाइन

GMRL की मुख्य वास्तुकार डॉ निर्मिता कलसी द्वारा लिखे गए पत्र के मुताबिक, हीरो होंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में 5 अड़चनें हैं. पत्र में इन्हें दूर करवाने का आग्रह किया गया है, ताकि मेट्रो कॉरिडोर निर्माण के दौरान किसी तरह की परेशानी ना हो. ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत, मिलेनियम सिटी से लेकर DLF साईबर सिटी तक 28.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन बिछाई जाएगी, जिसपर 27 स्टेशन प्रस्तावित है.

मेट्रो की राह में 5 बड़ी अड़चनें

हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क मार्ग से अभी तक बिजली की हाइटेंशन टॉवर और लाइन को नहीं हटाया गया है. हिमगिरि आश्रम और बीकानेर मिष्ठान भंडार मेट्रो कॉरिडोर निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं. इन्हें हटवाने का आग्रह किया गया है. मेट्रो रूट के बीच में सेक्टर- 10 का बिजली घर आ रहा है, इसे शिफ्ट करना होगा. CNG पाइपलाइन की शिफ्टिंग को लेकर HSVP हरियाणा सिटी गैस को वैकल्पिक साइट उपलब्ध करवा चुका है, लेकिन अभी तक शिफ्ट नहीं की गई है.

हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक इस सड़क मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के साथ- साथ जीर्णोद्धार किया जाएगा. उमंग भारद्वाज चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा. इन अड़चनों को दूर करने के लिए 100 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है. बिजली घर और हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करने के लिए 6 महीने का समय मांगा गया है- अरूण धनखड़, मुख्य अभियंता, GMDA

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.