नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां मेट्रो कॉरिडोर निर्माण कार्य में इंजिनियरिंग का बेजोड़ नमूना देखने को मिला है, जो चौतरफा सुर्खियां बटोर रहा है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बताया है कि दिल्ली ही नहीं बल्कि ऐसा विशेष कारनामा देश में भी पहली बार हुआ है.
DMRC ने रचा इतिहास
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने हैदरपुर बादली मोड़ एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन पर बने यलो लाइन के प्लेटफार्म के ऊपर जनकपुरी पश्चिम- आरके आश्रम कॉरिडोर का प्लेटफार्म बनाया है. पर जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर का प्लेटफार्म बनाया है. यह यलो लाइन के प्लेटफार्म के ऊपर बना है, जिससे एक के ऊपर एक 2 कॉरिडोर के मेट्रो स्टेशन बन गए हैं.
देश में पहली बार हुआ ऐसा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दावा करते हुए कहा है कि ऐसा मेट्रो स्टेशन सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश में भी पहली बार बना है. यह एक महत्वपूर्ण विकास हैं. यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही नहीं, बल्कि देश में पहली बार एक ही स्थान पर एक के ऊपर एक 2 कॉरिडोर के मेट्रो स्टेशन बनाने का प्रयास किया गया है.
बताया जा रहा है कि इस नई संरचना से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और साथ ही, मेट्रो नेटवर्क की क्षमता में वृद्धि होगी. DMRC का यह कदम मेट्रो प्रणाली को और अधिक प्रभावी और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस परियोजना के माध्यम से, दिल्ली मेट्रो ने न केवल अपने नेटवर्क का विस्तार किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि वह आधुनिक तकनीक और डिजाइन के माध्यम से शहरी परिवहन में इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है.
