हरियाणा सरकार ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, CET समेत कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

चंडीगढ़ | हरियाणा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने इसी महीने के आखिरी सप्ताह में कैबिनेट की बैठक बुलाई है. 26 जून को चंडीगढ़ सचिवालय में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं.

CM Nayab Saini Meeting

कई मुद्दों पर चर्चा की संभावना

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सैनी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा के आयोजन को लेकर चर्चा कर सकते हैं. पिछले लंबे समय से इस परीक्षा के आयोजन को लेकर मांग उठाई जा रही है. वहीं, मानसून सत्र में शहरों और गांवों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए विशेष पैकेज की घोषणा इस बैठक में हो सकती है.

इन परियोजनाओं को मिल सकती है मंजूरी

26 जून को होने वाली इस कैबिनेट मीटिंग में ग्रुप C की पोस्टों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. इसके अलावा, सभी विभागों में कर्मचारियों के ऑनलाइन ट्रांसफर को लेकर भी अपनी मंजूरी दे सकते हैं. प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, सड़क नेटवर्क को मजबूत करने सहित कई अन्य मुद्दों पर भी कैबिनेट मीटिंग में चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.