मिथुन राशि में हुई गुरु और वरुण की युति, आज से इन 3 राशियों का गोल्डन पीरियड शुरू

ज्योतिष | गुरु यानी बृहस्पति ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. देवताओं के गुरु होने के साथ-साथ बृहस्पति को ज्ञान- धर्म -नीति, सुख -समृद्धि- अध्यात्म- मोक्ष आदि का कारक ग्रह भी माना जाता है. गुरु बृहस्पति एक साल में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उन्हें दोबारा उस राशि में प्रवेश करने में तकरीबन 12 सालों का समय लग जाता है.

Jyotish Rashi Grah

आज गुरु और वरुण की युति से बना केंद्र योग

गुरु बृहस्पति मौजूदा समय में मिथुन राशि में विराजमान है जहां पर किसी न किसी ग्रह के साथ उनकी युति हो रही है. ऐसे में कुछ शुभ या अशुभ योगो का भी निर्माण हो रहा है. वरुण और गुरु के संयोग की वजह से केंद्र योग का निर्माण हो रहा है. इससे तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे, 19 जून को सुबह 8:42 मिनट पर गुरु और वरुण एक दूसरे से 90 डिग्री का कोण बना रहे है. इस वजह से तीन राशियों को बंपर लाभ मिलेगा.

आज से शुरू हुआ इन तीन राशियों का अच्छा समय

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु- वरुण का केंद्र योग काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, अब आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आप एक बार फिर से रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं. भाई और दोस्तों के साथ आपके रिश्ते काफी अच्छे रहेंगे. अब आपको आपकी मेहनत का फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए वरुण और गुरु का केंद्र योग बनाना काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, अब आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. साथ ही रुका हुआ पैसा भी आपको वापिस मिल सकता है. शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. पिछले काफी समय से स्वास्थ्य से संबंधित जितनी भी परेशानियां चल रही थी, अब वह समाप्त हो जाएगी. कार्य में आ रही रुकावटें खत्म होगी. आपकी लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी, संतान की ओर से भी आपकी सारी परेशानियां समाप्त हो जाएगी.

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु और वरुण का केंद्र योग बनाना काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. अब आपके खर्चों में तेजी से कमी आएगी, करियर में भी आपको मनचाही सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. लंबे समय से रुके हुए काम बनने वाले हैं. आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, आपको आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल जाएगा यानी कि आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.