चंद्रमा की युति से शशि आदित्य राजयोग का निर्माण; मिथुन, कन्या और इन राशि के जातकों पर होगी धन की बरसात

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 24 जून यानी कि कल चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इसके साथ ही, चंद्रमा की कई बड़े ग्रहों के साथ युति होने जा रही है. चंद्रमा की इस युति की वजह से शशि आदित्य राजयोग का निर्माण होगा. कुछ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में विशेष तरक्की मिलती हुई दिखाई दे रही है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Moon Rashi Chand

जल्द शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों पर चंद्रमा की विशेष कृपा रहने वाली है. शशि राजयोग की वजह से आपको विशेष लाभ मिलेगा आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करने वाले हैं. बातचीत में भावनात्मक गहराई आएगी, सभी लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है.

कन्या राशि: शशि आदित्य राजयोग के बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर बनने जा रहा है, ऐसे में आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिलेगी. यह समय बिजनेस डील्स- सोशल नेटवर्किंग या ग्रुप से प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा. जल्द ही, आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आपकी सारी रचनात्मक योजनाएं अब सफल होती हुई दिखाई दे रही है.

धनु राशि: इस राशि के सातवें भाव में चंद्रमा की युति होने जा रही है. इस समय आपको पार्टनरशिप में बिजनेस करने से लाभ मिलने वाला है. अगर आप जीवन साथी के साथ कोई कार्य शुरू करेंगे, तो उसमें भी आपको तरक्की मिलने वाली है. नया बिजनेस करने वालों के लिए समय काफी अच्छा है. इनकम में जबरदस्त इजाफा होने वाला है, साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं. इस दौरान स्टडी, ट्रेवल्स प्लान, न्यायालय से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.