Gold खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, आज कीमतों में हुई बड़ी गिरावट

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोना और चांदी की कीमतों में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. सोने की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हो गया है. बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच हो रही सीजफायर के बीच सोने की कीमतों में कमी की खबर सामने आ रही है. आज हम आपको सोने की वर्तमान अर्थात आज की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Gold Rate in Haryana 7 april 2021

आज की कीमतें

24 जून 2025 मंगलवार को 10 ग्राम सोने की कीमतों में 100 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है. बड़े शहरों के सराफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 600 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह भी 92000 के ऊपर बनी हुई है. देश में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 110000 रुपए के आसपास है.

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल की तुलना में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. 22 कैरेट सोने की कीमतें देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 92290 रुपए के आसपास बनी हुई है. वही 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो वह 1 लाख 680 रुपए के आसपास है.

जल्द चांदी बनाएगी नया रिकॉर्ड

गोल्ड के विपरीत चांदी की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. दिवाली तक चांदी की कीमत 120000 के आंकड़े को पार कर सकती है, इस प्रकार की कई खबरें भी तेजी से सामने आ रही है. भारत में कई वजह से सोने की कीमत प्रभावित होती है, जैसे विदेशी बाजार में सोने की कीमत, रुपया और डॉलर की विनियम रेट और सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स आदि. बता दें कि भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है, बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है अर्थात शदियों से ही भारत में सोना खरीदने की परंपरा रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.