जल्द होगी HSSC ग्रुप डी के 7500 पदों पर ज्वाइनिंग, लगातार चल रही प्रक्रिया

चंडीगढ़, HSSC News | कल यानि वीरवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक हुई. बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ग्रुप डी के 7500 से ज्यादा पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की जॉइनिंग जल्द करवाई जाएगी. उन्होंने कहा कि ग्रुप सी के खाली पदों का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है, उसके बाद उन्हें आयोग के पास भेजा जाएगा.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

सर्टिफिकेट अपडेट करने का मौका

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप सी के लिए सीईटी जल्द आयोजित होगा. जिन आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के सरल पोर्टल से सर्टिफिकेट देरी से डाउनलोड हो पाए, उन्हें अपडेट करने का अवसर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री के साथ सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय भी मौजूद थे.

जल्द होगी ग्रुप डी के 7500 पदों पर ज्वाइनिंग

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से कहा गया कि, ‘ग्रुप डी के 7500 से ज्यादा खाली पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की शीघ्र ज्वाइनिंग होगी. जहां तक ग्रुप सी के पदों पर भर्ती का मामला है, रेशनलाइजेशन कमीशन ने रिपोर्ट भेज दी है. कई डिपार्टमेंटस में पदों की संख्या में इजाफा हो रहा है. कुछ पदों को खत्म किया जाएगा तो कुछ नए पद सृजित होंगे. ऐसे में खाली पदों की जानकारी एकत्र की जा रही है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

लगातार चल रही प्रक्रिया

सभी विभागों को निर्देशित किया गया हैं कि वे मौजूदा आवश्यकताओं के अनुरूप अपने- अपने विभागों के पदों का रेशनलाइजेशन कर मांगपत्र एचएससीसी को भेज दें. कुछ पद ऐसे हैं, जिनकी आज आवश्यकता नहीं है और कुछ नए पद भी सृजित किए जाने हैं, जिनकी आज के समय में जरूरत नज़र आ रही है. यह प्रक्रिया निरंतर चल रही है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.