खाटूश्याम- प्रयागराज के लिए चलेगी नई ट्रेन, दक्षिण हरियाणा के इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां नारनौल से पहली बार सीधे UP के प्रयागराज और कानपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन होने जा रहा है. इस ट्रेन के संचालन से खाटूश्याम, सालासर और अजमेर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी फायदा पहुंचेगा.

Indian Railways Train 2

उत्तर रेलवे की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि अजमेर के दौराई से गोड्डा (झारखंड) तक बहुत जल्द एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत हो रही है. इसके संचालन को लेकर 26 जून को पत्र जारी हुआ है. जिसके चलते यह ट्रेन अजमेर से प्रत्येक रविवार और गोड्डा से प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी.

यह रहेगा शेड्यूल

दौराई (अजमेर) से यह ट्रेन रविवार को दोपहर साढ़े 3 बजे रवाना होकर शाम 6 बजे रिंग्स स्टेशन पहुंचेगी. इसके बाद, रात 09.20 बजे रेवाड़ी, 11.10 बजे दिल्ली, अगले दिन सुबह 05.05 बजे कानपुर और 07.20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. ट्रेन आगे बढ़ते हुए रात 10.20 बजे गोड्डा स्टेशन पर पहुंचेंगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

इसी तरह वापसी में यह ट्रेन गोड्डा से अगले दिन यानि मंगलवार को सुबह 5 बजे रवाना होकर शाम 07.58 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. इसके बाद, आगे बढ़ते हुए अगले दिन सुबह सवा 8 बजे दिल्ली, 10.20 बजे रेवाड़ी तथा दोपहर 12.40 बजे रिंग्स पहुंचते हुए शाम को 05.20 बजे अजमेर पहुंच जाएगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंग्स, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, गोविंदपुरी सहित उत्तर प्रदेश के अनेक स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.