नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. आज की इस खबर में हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. जैसा की आपको पता है कि हर दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है.

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात की जाए, तो 24 कैरेट सोने की कीमतें 99 हजार सो रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 92450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है.
आज की कीमतें
पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है. इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में इजाफा हो रहा है. उम्मीद की जा रही है कि इस साल दिवाली के मौके तक चांदी की कीमत 120000 रुपए के आंकड़े को पार कर सकती है. मौजूदा समय में चांदी की कीमत 1 लाख 8000 रुपए के आसपास व्यापार कर रही है. जब भी आप सोना खरीदे, तो आपको इसकी शुद्धता के बारे में खास ध्यान रखना होता है. आपको हॉलमार्क का ही गोल्ड परचेज करना चाहिए.
वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु इसका इस्तेमाल ज्वेलरी के लिए नहीं किया जाता. ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है. पिछले 4- 5 दिनों में सोने की कीमत एक बार फिर से 1 लाख के नीचे आ गई है.
इन मौकों पर बढ़ जाती है डिमांड
जैसे ही भारत में धनतेरस, दीपावली, अक्षय तृतीया या शादी विवाह को कोई मुहूर्त आता है, तो सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिलता है. सोना केवल एक धातु नहीं है, इसे परंपराओं से जोड़कर भी देखा जाता है. भारत में हमेशा से ही सोना खरीदने की परंपरा रही है. अगर आप भी सोने में निवेश करके शानदार रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आप गोल्ड में निवेश कर सकते हैं. क्योंकि आने वाले समय में गोल्ड की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है, इस प्रकार की भी कई संभावनाएं दिखाई दे रही है.