रेवाड़ी, Indian Railways | यदि आप भी आने वाले समय में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. अन्यथा, बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि फुलेरा- रींगस- रेवाड़ी रेल लाइन के दोहरीकरण और अटेली, काठूवास व कुंड स्टेशनों पर नाॅन- इंटरलाकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. ऐसे में यात्री पहले ही अपनी ट्रेन के बारे में जानकारी हासिल कर अपने घर से निकले.
रद्द ट्रेनों की सूची
- ट्रेन नंबर 19619, फुलेरा- रेवाडी एक्सप्रेस एक से 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 19622, रेवाडी- फुलेरा एक्सप्रेस दो से 28 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14705, भिवानी- ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस 20- 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 14706, ढेहर का बालाजी- भिवानी एक्सप्रेस 20- 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 19620, रेवाडी- फुलेरा एक्सप्रेस 20- 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 19621, फुलेरा- रेवाड़ी 20- 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 19618, रेवाडी- मदार एक्सप्रेस 20- 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 19617, मदार- रेवाड़ी ट्रेन 20- 27 अगस्त तक रद्द रहेगी.
रूट डायवर्ट से चलेगी ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 14087, दिल्ली- जैसलमेर रेलसेवा 1- 27 अगस्त तक दिल्ली से चलकर अपने निर्धारित मार्ग रेवाडी- रींगस- फुलेरा की जगह परिवर्तित मार्ग रेवाडी- अलवर- जयपुर- फुलेरा होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 14088, जैसलमेर- दिल्ली ट्रेन 1- 27 अगस्त तक जैसलमेर से चलकर अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा- रींगस- रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा- जयपुर- अलवर- रेवाडी होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर व खैरथल स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 22452, चंडीगढ़- बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा तीन, 6, 10, 13, 17, 20, 24 व 27 अगस्त को चंडीगढ से चलकर अपने निर्धारित मार्ग रेवाडी- रींगस- फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी- अलवर- जयपुर- फुलेरा होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर व जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
अटेली स्टेशन पर नहीं रुकेगी यह ट्रेनें
- ट्रेन नंबर 20473, दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी रेलसेवा 22- 27 अगस्त तक दिल्ली सराय से प्रस्थान कर अटेली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.
- ट्रेन नंबर 2047, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय रेलसेवा 21- 26 अगस्त तक उदयपुर सिटी से चलकर अटेली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी.
