हरियाणा CET पोर्टल दोबारा खुलवाने वाली याचिका पर हुई सुनवाई, मिली अगली तारीख

चंडीगढ़ | हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए फिर से पोर्टल खुलवाने वाली याचिका पर मंगलवार यानि आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. अब इस मामले के लिए अगली तारीख दें दी गयी है. मामले की अगली तारीख 5 सितम्बर 2025 मिली है. युवाओं की तरफ से कोर्ट में रजिस्ट्रेशन पोर्टल फिर से खोलने के लिए याचिका दाखिल की गयी थी. रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवारों ने डेटा में करेक्शन और एक ही शिफ्ट में एग्जाम कराने को लेकर याचिका दायर की थी.

Haryana CET HSSC CET

उम्मीदवारों को परीक्षा में मिलेगी राहत

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ग्रुप सी की सरकारी नौकरियों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. फिलहाल, इसका मामला पहले ही हाईकोर्ट जा पहुंचा. आज इस मामले की सुनवाई थी. सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से कोर्ट में एडवोकेट जनरल प्रमेंद्र चौहान उपस्थित हुए. उन्होंने हाईकोर्ट में कहा कि जो कैंडिडेट अपना रिजर्वेशन सर्टिफिकेट पहले किन्हीं वजह से नहीं दे पाए हैं, उन्हें परीक्षा में राहत दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

करेक्शन के लिए खोला जाएगा पोर्टल

जिन उम्मीदवारों ने सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा की लास्ट डेट से पहले आवेदन किया है. इन उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल करेक्शन के लिए खोला जाएगा, जिससे वह अपना सर्टिफिकेट अपलोड कर पाएंगे. हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की तरफ से CET एग्जाम जुलाई में कराने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए 13 लाख से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है. जल्दी परीक्षा तिथि का ऐलान किया जाएगा और परीक्षा आयोजित की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.