शुक्र बनाएंगे मालव्य और विपरीत राजयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा 26 जुलाई तक लाभ

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ज्योतिष में शुक्र ग्रह को विशेष महत्व प्राप्त है, यह हर 25 दिन में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. 29 जून को शुक्र ने अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश किया था और 26 जुलाई तक वह इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं.

Rashifal

शुक्र के इस राशि परिवर्तन की वजह से मालव्य राजयोग का निर्माण भी हो रहा है. इसके साथ ही, शुक्र तुला राशि के साथ मिलकर विपरीत राजयोग का निर्माण करेंगे. इन राजयोगों की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शुक्र

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी अच्छा साबित होगा. इन्हें विपरीत और मालव्य राजयोग का भी लाभ मिलेगा. अचानक धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. शुक्र ग्रह को सुख, प्रेम, आकर्षण आदि का कारक ग्रह माना जाता है. चाहे वह भौतिक खुश हो या शारीरिक इन्हें विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़े -  Munch Chocolate वाले भगवान, भारत के इस मंदिर में चढ़ती है चॉकलेट; वजह बेहद खास

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. आपकी कई इच्छा पूरी होने वाली है, अब आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. आपकी कोई पुरानी ख्वाहिश भी पूरी होती हुई दिखाई दे रही है, मन शांत रहेगा. मां के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे. राजनीति से जुड़े हुए लोगों का आपके समर्थन मिलेगा, वाहन या प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद भी अब सुलझ सकता है. घर में मांगलिक या धार्मिक आयोजन का भी योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है.

कर्क राशि: इस राशि के शुक्र चौथे भाव के स्वामी होकर 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं. साथ ही, शुक्र की दृष्टि पंचम पर पड़ रही है. कर्क राशि के जातकों को हाल ही में शनि की ढैया से भी मुक्ति मिली है. ऐसे में इन्हें विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. भूमि भवन, प्रॉपर्टी व मकान आदि खरीदने का सपना आपका जल्द ही पूरा हो सकता है. सुख- सुविधाओं में वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है, माता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.