आज फिर बढी बाजारों में Gold और Silver की चमक, 1 लाख के करीब पहुंची कीमतें

नई दिल्ली, Today Gold- Silver Price | अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गोल्ड की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. आज भी गोल्ड की कीमतों में मामूली से ही तेजी दर्ज की गई है.

gold price news

इस साल में अब तक गोल्ड की कीमतों में 20 हजार से 25 हजार रुपये तक की वृद्धि देखने को मिल चुकी है. अगर आप भी गोल्ड में इन्वेस्ट करके शानदार रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो अब आप ऐसा कर सकते हैं.

आज सोने की कीमतों में आई तेजी

आज 5 जुलाई शनिवार को सोने की कीमतों में मामूली से तेजी दर्ज की गई है. इसके बाद, बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98700 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 90,500 रुपये के आसपास व्यापार कर रही है.

चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1 लाख 10 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर व्यापारिक कर रही है. कल की तुलना में आज कीमतों में मामूली से ही बढ़त दर्ज की गई है. आज 100 रुपये सोना महंगा हुआ है.

जल्द चांदी की कीमतें बनाएंगी नया रिकॉर्ड

चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो इन दिनों इसकी कीमतों में काफी उछाल देखने को मिल रहा है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में चांदी की कीमत 1,20,000 रुपए के आंकड़े को पार कर सकती है, जो कि एक ऐतिहासिक कीमत होने वाली है. पिछले कुछ समय से चांदी की कीमतों में 12 हजार से 13 हजार रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है.

हर दिन कीमतों में होता है बदलाव

भारत में हर दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है. सोने की कीमतों पर काफी चीजों का प्रभाव पड़ता है. डॉलर और रुपए की कीमत में बदलाव, सरकार की तरफ से लगाया गया टैक्स आदि से गोल्ड की कीमतें निर्धारित होती है. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है, परंतु सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड ही माना जाता है. जब भी आप गोल्ड खरीदे तो उसकी शुद्धता का विशेष ध्यान रखें.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.