HSSC के ग्रुप C रिवाइज रिजल्ट पर हाईकोर्ट ने लगाया स्टे, अब 7 जुलाई को होगी सुनवाई

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 14 जून, 2025 को ग्रुप सी पदों का जो परिणाम संशोधित किया था, उस परिणाम पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. यानि कि HSSC द्वारा जारी किए गए रिवाइज्ड रिजल्ट पर कोर्ट लिस्ट लगा दिया है. इसकी वजह से कोई भी जॉइनिंग नहीं हो पाई है.

HSSC Panchkula

डबल बेंच में हो रही मामले की सुनवाई

पिछड़े वर्ग श्रेणी के प्रमाण पत्रों के मामले में हाईकोर्ट के एक निर्णय के आधार पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने यह परिणाम रिवाइज किया था. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने भी पिछड़े वर्ग श्रेणी के प्रमाण पत्रों के वजह से उम्मीदवारी रद्द कर दी थी. इस निर्णय को भी हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था. एचपीएससी की तरफ से इस फैसले पर अपील दायर की गयी है. इस अपील पर डबल बेंच में सुनवाई जारी है.

14 जून को जारी परिणाम पर रोक लगाने का आग्रह

पिछड़े वर्ग श्रेणी के प्रमाण पत्र के कारण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जो परिणाम संशोधित 14 जून, 2025 को जारी किया था, उसकी वजह से पहले से चयनित और नियुक्त उम्मीदवारों में से जिनकी कैटेगरी बदल गई थी या जो मेरिट सूची से बाहर हो गए थे, उनमें से कुछ ने याचिका दायर कर 14 जून, 2025 के संशोधित परिणाम पर रोक लगाने का आग्रह किया था.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में होगी भारी बारिश; पढ़ें अपने शहर का हाल

7 जुलाई को होगी सुनवाई

हाईकोर्ट ने इस रिजल्ट पर रोक लगाते हुए इस मामले की सुनवाई एचपीएससी की तरफ से दायर अपील के साथ करने का आदेश जारी किया है. ऐसे में इन याचिकाओं की अपील पर अब 07 जुलाई 2025 को सुनवाई की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.