HPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा पर रणदीप सुरजेवाला ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच करवाने की मांग

हिसार | हरियाणा में पिछले महीने 8 जून को आयोजित हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के सहायक प्रोफेसर (भूगोल) के पेपर पर सवाल उठाया गया. यह प्रश्न कांग्रेस महासचिव व सांसद सुरजेवाला रणदीप ने उठाया. उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा कर न्यायिक जांच करवाने की मांग की है.

Randeep Surjewala

प्रतिभाशाली युवाओं के साथ अन्याय: सुरजेवाला

रविवार को हिसार भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि भूगोल विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के पेपर में 17 प्रश्नों को सही से गलत में बदल दिया गया. प्रश्नों को गिनती से भी बाहर कर दिया गया. जो सहायक प्रोफेसर (भूगोल) के पेपर की वैलिडिटी ही समाप्त कर देते हैं. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग हैं और इनमें 17 प्रश्नों को जान बूझकर खराब करना, सही उत्तरों को बदलना, वैध प्रश्नों को हटाना प्रतिभाशाली युवाओं के विरुद्ध है.

यह इन युवाओं के साथ अन्याय है. उन्होंने बताया कि सहायक प्रोफेसर (भूगोल) के पेपर में प्रश्न संख्या 26, 28, 35, 37, 44, और 46 के उत्तर जो पहले सही थे, उसे गलत में बदल दिया गया. इस पेपर का प्रश्न नंबर 46 साल 2017 के एचटीईटी पेपर में भी पूछा गया था. उस वक़्त इस प्रश्न का उत्तर सरकार ने जीन गोटमैन माना था जबकि अब इस पेपर में इसी प्रश्न का उत्तर पैट्रिक गैडस को सही माना गया है.

BPSC भूगोल पेपर से 26 सवाल हूबहू नकल कर छापे

वहीं, रिवाइज्ड आंसर की में दस प्रश्नों को हटा दिया गया है. इनमें प्रश्न संख्या नंबर नौ, 17, 20, 32, 36 व 63 बिल्कुल सही व वैध थे, जिसे बिना कोई आधार होते हुए हटा दिया गया. रिवाइज्ड आंसर की के प्रश्न नंबर 13, 19, 43, 52 व 76 में से दो के वैध आंसर थे मगर इन सबको हटा दिया गया. इसी परीक्षा में 26 सवाल ऐसे थे जो बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के भूगोल पेपर से हूबहू नकल कर छाप दिए गए.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

अब यह है हेराफेरी का तरीका

छह प्रश्न बीपीएससी के पेपर से आंशिक रूप से रिपीट किये गए हैं. 32 सवाल बीपीएससी के पेपर से लिए हैं. एचपीएससी के चेयरमैन आलोक वर्मा भी बिहार से इम्पोर्ट किए गए हैं. उन्होंने कहा कि यह हेराफेरी का तरीका है कि जिस बच्चे को नाजायज तरीके से पास करना हो उसे कहो कि बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन का पेपर पढ़ ले. ऐसे में रणदीप सुरजेवाला ने इसके लिए न्यायिक जांच की मांग उठाई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.