खुशखबरी: पलवल से हिसार के बीच रोडवेज बस सेवा शुरू, यहां देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

पलवल | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. दिल्ली से सटे फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे डिपो में नई BS- 6 मॉडल बसों को शामिल किया जा रहा है. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं टूरिस्ट स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है. वहीं, चिलचिलाती गर्मी से यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए लंबे रूटों पर एसी बसों को संचालित किया जा रहा है.

Haryana Roadways Bus

सीधी बस सेवा शुरू

पलवल रोडवेज डिपो में शामिल हुई नई BS- 6 मॉडल बसों को लंबे रूट्स पर संचालित किया जा रहा है. इसी कड़ी में यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पलवल से हिसार तक सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है. यह बस पलवल से वाया सोहना, गुरुग्राम, बादली, बाढ़सा, झज्जर, बेरी, महम और हांसी होते हुए हिसार पहुंचेगी.

यह रहेगा शेड्यूल

यह बस पलवल से सुबह 05.40 बजे रवाना होकर 06.20 बजे सोहना, सवा 7 बजे गुरुग्राम और 08.40 बजे झज्जर होते हुए साढ़े 11 बजे के आसपास हिसार पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में हिसार से दोपहर 12.20 बजे रवाना होकर 1 बजे हांसी, दोपहर 2 बजे महम, 3 बजे झज्जर और 04.20 बजे गुरुग्राम होते हुए शाम 6 बजे के आसपास पलवल पहुंचेगी.

देखें टाइमिंग

जाने का समय वापसी समय
पलवल से सुबह 5:40 बजे हिसार से दोपहर 12:20 बजे
सोहना से सुबह 6:20 बजे हाँसी से दोपहर 1:00 बजे
गुरुग्राम से सुबह 7:15 बजे महम से दोपहर 2:00 बजे
झज्जर से सुबह 8:40 बजे झज्जर से दोपहर 3:00 बजे
गुरुग्राम से शाम 4:20 बजे
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.