Haryana CET Exam Date 2025: हरियाणा सीईटी एग्जाम डेट घोषित, फटाफट देखें कब होगा पेपर

चंडीगढ़, Haryana CET Exam Date 2025 | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से सीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है. बता दें कि आयोग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है जिसमें सीईटी परीक्षा की तारीखों के बारे में बताया गया है.

HSSC Chairman Himmat Singh

2 दिन 4 शिफ्ट में होगा परीक्षा का आयोजन

CET परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को 4 शिफ्ट में आयोजित होगा. हर दिन दो शिफ्ट रहेंगी. सुबह परीक्षा का समय 10:00 AM से 11:45 AM व शाम की शिफ्ट में परीक्षा का समय 03:15 PM से 05:00 PM रहेगा. परीक्षा के लिए 105 मिनट का समय मिलेगा.

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे जो ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे. यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में होगी, यानी कि युवाओं को आंसर शीट में गोले भरने होंगे. सभी उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी नोटिस चेक कर सकते हैं. यहां दिए गए लिंक से भी आप नोटिस देख सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गर्मी का डबल अटैक, 20 जुलाई के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.