जल्द कर्क राशि में होगी सूर्य और चंद्रमा की युति, इन तीन राशियों का होगा भाग्योदय

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. वह हर महीने राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करने के लिए जाने जाते हैं. मौजूदा समय में सूर्य मिथुन राशि में विराजमान है. इसी राशि में गुरु भी विराजमान है, अब सावन में सूर्य इस राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं. बता दें कि सूर्य को आत्मा, पिता, अधिकार, नेतृत्व और उच्च पदों का कारक ग्रह माना जाता है.

Sun Suraj Surya

अमावस्या योग का निर्माण

जिन राशि के जातकों पर सूर्य मेहरबान होते हैं, उन्हें अपने जीवन में मान, सम्मान, प्रतिष्ठा आदि की प्राप्ति होती है. सूर्य कर्क राशि में आ रहे हैं, ऐसे में सूर्य और चंद्रमा दोनों एक साथ होने से अमावस्या योग का निर्माण भी हो रहा है. कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्र देव है, इस स्थिति की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

इन राशियों पर मेहरबान होंगे सूर्यदेव

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. आपको जल्द ही कोई नई नौकरी मिल सकती है, परंतु आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. अगर स्थिति बिगड़ती है तो आप उस पर काबू पा लेंगे. उच्च शिक्षा के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों पर सूर्य की विशेष कृपा रहने वाली है, अब आपको नौकरी में भी तरक्की मिलती हुई दिखाई दे रही है. आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है, गुस्सा ना करें आपका वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहने वाला है.

मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए जीवन में संयम रखना बेहद ही जरूरी है, आपको आपकी एनर्जी का इस्तेमाल सही जगह पर करना है. समय आपके लिए अच्छा है, लेकिन आपको फिलहाल बड़े निवेश से बचाना है. जितना हो सके खर्चों को भी नियंत्रित करके ही फैसल ले.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.