हरियाणा के इन 16 जिलों में आज होगी झमाझम बरसात, अगले तीन दिन बरसेंगे मेघा

हिसार, Haryana Mausam Update | हरियाणा में इन दिनों बादलों और बारिश की आंख मिचौली लगातार जारी है. लगातार हो रही बरसात के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में झमाझम बारिश की संभावना जताई है. मौसम के अनुसार आज दिनभर बादलों की आवाजाही और रुक- रुक कर बारिश होने के आसार बने रहेंगे.

Weather Barish Mausam

इन 16 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने आज हरियाणा के 16 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं. इन जिलों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है. खबर लिखे जाने तक पंचकूला, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, सोनीपत और नूंह में बारिश हो रही है, जबकि बाकि जिलों में आसमान बादलों से ढका हुआ है और मौसम सुहावना बना हुआ है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई अंडरपास बंद

13 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार, 11 जुलाई को यमुनानगर, पंचकूला, हिसार, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25 से 50% तक बारिश की संभावना है. वहीं, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और मेवात में 25% तक बारिश की संभावना जताई गई है. 12 जुलाई को भी कई जिलों पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद और रोहतक में बारिश हो सकती है. 13 जुलाई को भी लगभग 21 जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts